Breaking News

नई दिल्ली@भारत पर अमेरिकी टैरिफ की बढ़ोतरी बेहतर दक्षता और साहसिक सुधारों का अवसर : अमिताभ कांत

Share


नई दिल्ली,27 अगस्त 2025 (ए)। नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी-20 शेरपा रह चुके अमिताभ कांत ने कहा कि अमेरिका की तरफ से भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ को देश को जागने की घंटी की तरह देखना चाहिए। उनके मुताबिक यह स्थिति भारत को बड़े और साहसिक सुधारों का मौका देती है,जिनसे लंबे समय तक आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में बीएन मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए अमिताभ कांत ने कहा- यह भारत का सदी है। ट्रंप टैरिफ लगाएं या न लगाएं, मैं मानता हूं कि उन्होंने हमें एक बड़ा सुधार करने का अवसर दिया है। अमेरिका ने भारत से आयात पर शुल्क बढ़ाने की वजह रूस से तेल खरीद को बताया है। लेकिन कांत ने इसे बहाना करार दिया। उन्होंने कहा-अगर यह सच होता, तो चीन और तुर्की कहीं ज्यादा रूसी तेल खरीद रहे हैं। फिर उन पर ऐसा कदम क्यों नहीं? उन्होंने साफ कहा कि यह मामला तेल से नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक दबावों से जुड़ा है। विडंबना देखिए, अमेरिका रूस और चीन से बातचीत कर रहा है, जबकि चीन सबसे बड़ा रूसी तेल खरीदार है। फिर भी निशाना भारत पर साधा गया है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply