Breaking News

नई दिल्ली@ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन

Share


नई दिल्ली,21 अगस्त 2025 (ए)।
इंडिया गठबंधन से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए गए बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्रों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और सपा सांसद रामगोपाल यादव समेत करीब 80 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश समेत तमाम कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply