Breaking News

रायपुर@ वक्फ बोर्ड के तिरंगा फहराने के आदेश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बीजेपी पर आरोप

Share


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा…नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा
रायपुर,12 अगस्त 2025 (ए)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने वक्फ बोर्ड द्वारा मस्जिदों में तिरंगा फहराने के आदेश को लेकर केंद्र की बीजेपी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे भाजपा का नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा कि देश के किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या गिरजाघर में अब तक तिरंगा नहीं फहराया गया है, तो फिर इस तरह का आदेश क्यों जारी किया गया?
बैज ने स्पष्ट किया कि तिरंगा फहराना हर व्यक्ति का अधिकार और स्वतंत्रता है। जब कोई तिरंगा फहराता है तो वह अपने देश पर गर्व महसूस करता है। लेकिन इसे जब प्रशासनिक आदेश के तौर पर थोप दिया जाता है, तो यह केवल राजनीतिक प्रचार की रणनीति है, उन्होंने कहा।
बीजेपी के ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान पर कटाक्ष
दीपक बैज ने भाजपा के ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान को भी कठोर आलोचना का निशाना बनाया। उनका कहना है कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से जनता को अपने पक्ष में करने के लिए नये-नये हथकंडे अपना रही है। बैज ने पूछा, क्या देश और प्रदेश के लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए भाजपा से अनुमति लेनी चाहिए? वे क्यों तिरंगा बाँट रही हैं? उन्होंने इसे भाजपा का एक नया राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया। बैज ने कहा, वही भाजपा जो पिछले 52 साल तक आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराती थी, आज देशभक्ति का पाठ पढ़ा रही है। अब वे 52 सालों के झंडा न फहराने का प्रायश्चित करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply