Breaking News

अंबिकापुर@श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी का अम्बिकापुर में भव्य स्वागत

Share

अंबिकापुर,30 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शतादी के उपलक्ष्य में आंध्रप्रदेश से निकली राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा का आगमन 29 जुलाई को अम्बिकापुर में हुआ। इस भव्य आयोजन का स्वागत वनवासी कल्याण आश्रम में नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी और सत्य साईं समिति के सदस्यों द्वारा 100 दीपों की आरती और आतिशबाजी के साथ किया गया। श्री सत्य साईं सेवा समिति के अध्यक्ष जयेस वर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सेवा,अध्यात्म और एकता का संदेश फैलाना है। रथ यात्रा पुट्टपर्ती से प्रारंभ होकर 2 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा पूरी करेगी,जो नवंबर 2026 में प्रशांति निलयम में समाप्त होगी। यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालु और समाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। सभा में उपस्थित निगम सभापति हरमिंदर सिंह ने कहा,प्रेम ही ईश्वर है और प्रत्येक व्यक्ति ईश्वर का रूप है। सभी से प्रेम करो और सबकी सेवा करो। साथ ही, संरक्षक केडी दुबे ने सत्य साईं बाबा के निःशुल्क हार्ट अस्पतालों के बारे में जानकारी दी।
जगह-जगह स्वागत व पूजन

अम्बिकापुर में रथ यात्रा का मार्ग अम्बेडकर चौक,गांधी चौक, घड़ी चौक, देवीगंज रोड,संगम चौक, महामाया चौक होते हुए साईं बाबा कॉलेज तक था। यहां भव्य स्वागत के बाद आरती और भजन पूजन हुआ। रथ यात्रा के समापन पर सभी भक्तों को भोजन भंडारा वितरित किया गया। समारोह में सत्य साईं सेवा समिति के प्रमुख सदस्य,नगर निगम और अन्य गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे दिन,रथ को वाड्रफनगर के लिए विदाई दी गई।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 17 JUNE 2026

Share 17 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply