Breaking News

रायपुर@ सेवानिवृत्त बिपिन मांझी को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी नई जिम्मेदारी

Share


रायपुर,25 जुलाई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बिपिन मांझी को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है. इस संबंध में सहकारिता विभाग की ओर से आज आदेश जारी किया गया. बिपिन मांझी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी रहे हैं. उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत की गई है. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी.


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply