Breaking News

सूरजपुर@ क्या मुख्यालय की सड़क बनी आवारा मवेशियों के बैठने का उत्तम स्थान?

Share

सूरजपुर मुख्यालय की सड़क पर बैठकर मवेशी व सड़क पर चलने वाले दोनों ही असुरक्षित?
मवेशी मुख सड़कों पर बैठकर अपनी भी जान गवा रहे हैं और दूसरों की भी जान ले रहे…

शमरोज खान
सूरजपुर,14 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। इस बारिश के मौसम में आवारा मवेशी अपने बैठने का उत्तम स्थान सूरजपुर की मुख्य सड़कों को मान लिया है, यही वजह है कि वह मुख्य सड़कों पर ही बैठे सैकड़ों की संख्या में मवेशी दिख जाते हैं पर सबसे बड़ा सवाल है कि इन सड़कों पर बैठकर मवेशी भी अपना जान गवा रहे हैं और मनुष्य भी उनके सड़क पर बैठने की वजह से अपनी जान दुर्घटना में गवा रहे है, पर दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले इन सब बातों से बेखबर है, सड़कों पर से मवेशियों को हटाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? जिला प्रशासन की या फिर नगर पालिका की या फिर शहर में रहने वाले जिम्मेदार नागरिकों की? मवेशी सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में बैठे देखे जा रहे हैं ऐसा लग रहा है कि मवेशियों के लिए मुख्य सड़कें हैं सबसे बेहतर व सुरक्षित जगह, पर ऐसा है नहीं क्योंकि उनके सड़कों पर बैठने से दुर्घटना बढ़ रही है और वह खुद भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं बड़ी-बड़ी गाडि़यां मवेशियों को रौंद रही है वहीं मवेशियों के बैठे रहने की वजह से बाइक व छोटी गाड़ी वाले खुद भी अपनी जान गवा रहे है सड़कों पर मवेशियों के बैठने से कई दुर्घटनाएं हो चुके हैं और आगे भी ऐसा ही रहा तो दुर्घटना में मवेशी के साथ कई लोगों ने अपनी जान गवा बैठेगे। बता दें कि इन दिनों आवारा पशुओं का अघोषित राज है। बस स्टैंड, मुख्य सड़क, सुभाष चौक, अग्रसेन चौक और अन्य व्यस्त स्थानों पर गौवंश का खुले आम विचरण, यातायात व्यवस्था को बुरी तरह बाधित कर रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि पशु सड़कों पर झुंड में बैठ जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों और वाहन चालकों को जानवरों की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का डर सताता रहता है। सुबह से लेकर देर रात तक आवारा मवेशी सड़क और गलियों में घूमते नजर आते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि शहर की छवि भी धूमिल हो रही है। नगर वासियों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग नाराज है कि प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है और नगर पालिका कुंभकरणी निद्रा में लीन है।
कांग्रेस सरकार की गौठान में मवेशियों के लिए उत्तम जगह नहीं बन पाई…
गायों पर राजनीति होती रही है चाहे वह भाजपा रहे चाहे कांग्रेस, बीजेपी गाय पर पहले राजनीति करती थी पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पिछले अपने कार्यकाल में गायों पर राजनीति करने के लिए एक नई योजना ले आई थी जो गौठन के नाम से काफी चर्चित है यह योजना भी मवेशियों को सड़क पर बैठने से ना उस समय रोक पाई थी और ना आज रोक पाई है, इस योजना के लिए तमाम तरीके के प्रयास हुए थे प्रशासन तक को गौठानों में गाय को भेजने के लिए उतार दिया गया था फिर भी गौठानों तक गाय पहुंच नहीं पाए, सड़कों पर ही गायों को बैठना पड़ा या कहे तो बैठ रहे हैं उन्हें सड़कों पर ही अपनी सुरक्षा समझ आ रही है पर सड़क उनके लिए कितने असुरक्षित हैं शायद यह बेजुबान जानवर ना समझ पा रहे हैं, जिस वजह से सड़कों पर ही व वाहनों से कुचल कर मारे जा रहे हैं पर राजनीति करने वाले अपनी राजनीतिक रोटी शेक कर योजनाओं में करोड़ फेंक दिया।
बाइक सवार गिर कर हो चुके हैं घायल
स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार पशुओं की वजह से बाइक सवार गिर चुके हैं और बच्चों व बुजुर्गों को सड़क पार करने में भारी दिक्कत होती है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर वासी नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त कर, सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
सड़को पर मवेशियों की धमाचौकड़ी में लोगो के लिए बड़ी परेशानी
मवेशियों का झुंड सड़कों पर धमाचौकड़ी मचाते रहता है जिस वजह से रास्ता पार करने में भी लोगों को कठिनाई होती है कहीं उनके चपेट में कोई आना जाए, उनकी धमाचौकड़ी इतनी खतरनाक होती है कि जो उसके चपेट में आएगा वह मर भी सकता है, मवेशियों की धमाचौकड़ी की वजह से दूर से ही लोगों को अपनी वाहने रोकनी पड़ती है और यदि कोई वहा पहुंच गया तो वह दुर्घटना का शिकार अवश्य होगा। मवेशियों की धमाचौकड़ी सड़कों पर जानलेवा होती है यह बात किसी से छुपी नहीं है फिर भी मवेशियों को सड़क से हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है सुविधा होने के बाद भी प्रशासन यानी कि नगर पालिका इन्वेस्टियों को सड़कों से हटा पाने में असमर्थ है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply