Breaking News

सूरजपुर@ऑपरेशन तलाश मुम्बई गए गुमशुदा व्यक्ति को सूरजपुर पुलिस ने काउंसलिंग कर बुलाया वापस,दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा…

Share

सूरजपुर,11 जून 2025 (घटती-घटना)। पिछले 31.01.2025 को ग्राम मदननगर प्रतापपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रतापपुर में गुम इंसान दर्ज कराया कि इसका 21 वर्षीय पुत्र दिनांक 14/01/2025 को तातापानी मेला देखने निकला था जिसके बाद से उसका मोबाईल बंद है, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां पता करने पर पता नहीं चला। सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर गुमशुदा व्यक्ति की पतासाजी प्रारंभ किया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑपरेशन तलाश में गुमशुदा लोगों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में थाना प्रतापपुर पुलिस ने गुम इंसान की पतासाजी के दौरान प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से गुम इंसान को मुम्बई महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम के द्वारा गुम इंसान से दोस्त के माध्यम से सम्पर्क कर गुमशुदा व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसे मुम्बई से बुलाया गया और सकुशल दस्तयाब कर दिनांक 11.06.2025 को उसके परिजनों को सौंप दिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, प्रधान आरक्षक विनोद परीड़ा, आरक्षक युवराज यादव सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply