अंबिकापुर,08 जून 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के जूनामंगारी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अलविकास एक्का पिता लवकेश्वर उम्र 18 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटबहरी का रहने वाला था। वह शनिवार को शादी में शामिल होने गया था। वहां से रात को वापस बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में जूनामंगारी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए शांतिपारा बतौली अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur