Breaking News

बलरामपुर@41 यात्री बसों की हुई जांच 3पर जुर्माना…परमिट और इंश्योरेन्स की मियाद हो गई थी खत्म

Share


  • बलरामपुर,16 मई 2025 (घटती-घटना)। जिले के राजपुर बस स्टैंड में परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने कार्यवाही की है। इस दौरान 41 यात्री बसों की जांच की गई जिसमें से तीन बसों पर 28 हजार 500 जुर्माने की कार्यवाही की गई है।
    विदित हो कि लंबे समय बाद एनएच 343 पर चलने वाली यात्री बसों की सुविधाएं सड़क की ही तरह बदहाल हो चली थी। कई बसों में तो बगैर किराया पर्ची के परिचालन बस ऑपरेटरों की मनमानी से किया जा रहा था। इसके साथ कण्डम बसों में यात्रियों को ठूस-ठूस कर चलाने की,यात्री किराया में अंतर की शिकायतें मिल रही थी।
    वही परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने सड़कों पर दस्तक दे दी है। जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव का कहना है कि बस ऑपरेटरों को समझाइश दी जा रही है,और लगातार अभियान चलाते हुए यात्री बसों की जांच व कार्यवाहियां जारी रहेगी।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply