Breaking News

सूरजपुर@मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रामानुजनगर जनपद के ग्राम पटना में आयोजित हुआ समाधान शिविर,ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया समाधान

Share


48 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों की दी सौगात

सूरजपुर,09 मई 2025 (घटती-घटना)। विगत दिवस जिले के रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पटना में राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुशासन तिहार के तहत आयोजित किया गया,जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। समाधान शिविर में प्रेम नगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी,अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल,बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े,वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल,मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह,सचिव श्री बसव राजू,प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव,संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा,कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन,पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर खाद एवं नागरिक आपूर्ति तथा सूरजपुर के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि ष्सुशासन तिहारष् के अंतर्गत गांवों में क्लस्टर बनाकर समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि की क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए राज्य सरकार इस शिविर का आयोजन कर रही है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
किसी भी समस्या के लिए तुरंत अधिकारियों से करें संपर्कः लक्ष्मी राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से अब तक 90 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिकारी या जनप्रतिनिधियों को अपनी शिकायतें सीधे पहुंचाएं ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता हमारी प्राथमिकता है और जनता किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े और उनके सभी शिकायतों का समाधान हो इसके लिए जनप्रतिनिधि स्वयं उनके क्षेत्र में पहुंचकर उनके समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने किसी प्रकार की समस्या को लेकर वे जिले के अधिकारियों को अवगत कराए ताकि उनके सभी समस्याओं का निराकृत किया जा सके।
शिविरों के माध्यम से लोगों सुलझाई रही समस्याःकलेक्टर
इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जानकारी दी कि सुशासन तिहार तीन चरणों में मनाया जा रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए गए,दूसरे चरण में उनका निराकरण हुआ, और तीसरे चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिले में कुल 61 शिविरों के माध्यम से लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याएं सुलझाई जा रही हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का हिस्सा बनें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप सभी अपने आवेदन की स्थिति की जानकार पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
48 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों की सौगात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत पटना में 48 करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साय ने कुमेली घाट को पर्यटन स्थल बनाने के लिए 81.90 लाख रुपए की घोषणा। सरना देवगुड़ी विकास कार्य के लिए 45.42 लाख रुपए की घोषणा की।ग्राम रामनगर के शिवकुमार यादव के घर से ट्रांसफार्मर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। भैयाथान मुख्य मार्ग से ऊंचडीह, देवरा , परसापारा, कृष्णापुर तक सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ की घोषणा की। मनिहारी बाजार पारा से झापटपारा तक पुल-पुलिया सहित 9 करोड़ की घोषणा की, सुरता से चूलिहापारा, केल्हारीपारा पुल पुलिया सहित 20 करोड़ की घोषणा की। इस तरह 48 करोड़ 26 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई।
कला केंद्र के बच्चों से मिले मुख्यमंत्री
तिलसिंवा स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कला केंद्र के बच्चों ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर कला केंद्र के पेंटिंग टीचर विनोद कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर (स्केच) उपहार स्वरूप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से एक एक कर मुलाकात की और उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले बच्चों में भाविका अजगल्ले, आराध्य मिश्रा,दीपिका भगत,रितेश कुमार तोड़े,भार्गवी अजगल्ले,निवेद शर्मा,अनिकेत यादव व कला केंद्र संचालक दीपक वर्मन उपस्थित थे। इसके साथ ही इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सूरजपुर के प्रगतिशील कृषकों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले में फसल परिवर्तन कर उद्यानिकी खेती से समृद्धि की दिशा में अग्रसर 10 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की तकनीक,नवाचार और बढ़ती आय की जानकारी लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया। किसानों ने बताया कि सरकारी योजनाओं और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़ उन्नत फसलों की ओर रुख किया है,जिससे उनकी आय 3 से 4 लाख रुपये प्रति एकड़ तक पहुँच गई है। मुख्यमंत्री से एक युवा कृषि स्नातक ने भी भेंट की,जो 25 एकड़ में आधुनिक खेती कर लगभग 30 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। किसानों ने ताजे फल-सçजयों की टोकरी भेंट की, जिसमें से मुख्यमंत्री ने लीची का स्वाद लिया और किसानों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रगतिशील कृषक पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग देती रहेगी।
रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान करने वाले दाताओं को मुख्यमंत्री ने सौंपा रक्तदाता सम्मान प्रमाण-पत्र
08 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कराया गया था। जिसमें 77 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया था। सर्किट हाउस में इन्हीं रक्तदाताओं का सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाले दाताओं को रक्तदाता सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व गृह मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, विधायक श्री भुलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, वाईस चेयरमेन श्री ओंकार पाण्डेय,रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य व अधिकारीगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply