Breaking News

अंबिकापुर@कलेक्टोरेट परिसर से बाइक चोरी,रिपोर्ट दर्ज

Share


  • अंबिकापुर,06 मई 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टोरेट परिसर स्थित कंपेजिस्ट बिल्डींग के बाहर से एक युवक की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार राहुल सिंह सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पंपानगर का रहने वाला है। वह च्वाईस सेंटर का संचालन करता है। 5 मई को किसी काम से वह बाइक क्रमांक सीजी 29 एडी 5688 से अंबिकापुर कलेक्टोरेट आया था। वह बाइक को कलेक्टोरेट परिसर स्थित कंपोजिस्ट बिल्डींग के बाहर खड़ा किया था। 45 मिनट बाद अपना काम कर वापस आया तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही ह

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply