Breaking News

अंबिकापुर@बेमौसम बारिश से तरबतर हुआ सरगुजा, अंबिकापुर में 18.7 मिमी वर्षा

Share


  • अंबिकापुर,03 मई 2025 (घटती-घटना)।
    बेमौसम बारिश ने तर बतर कर दिया है। अंबिकापुर में कुल 18.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर छत्तीसगढ़में मौसम बदला हुआ है। आने वाले एक से दो दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है।
    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों से देख जा रहा है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम इस तरह बना रहा कि मानो सावन की झड़ी हो। रूक-रूक कर देर शाम तक बारिश होती रही। जिले के अधिकांश स्थानों पर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर में शाम करीब 5.30 बजे तक 18.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस असर सरगुजा में आने वाले दो से तीन दिनों तक देखा जा सकता है। जगह-जगह तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply