Breaking News

बलरामपुर@ सीमांकन करने गए पटवारी पर पिता-पुत्र ने किया हमला,दी जान से मारने की धमकी

Share

  • बलरामपुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। जि़ले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जतरों गांव में शासकीय कार्य कर रहे एक पटवारी पर पिता-पुत्र द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पटवारी सुनेश्वर सिंह हल्का नंबर 22 शासकीय भूमि पर आंगनबाड़ी निर्माण हेतु चिन्हांकन करने मौके पर पहुंचे थे। यह कार्य सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदन के निराकरण का हिस्सा था।
    चिन्हांकन की प्रक्रिया के दौरान गांव के ही एक पिता और उसके बेटे ने पटवारी पर ईंट से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। यह हमला उस समय हुआ जब पटवारी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे। हमले के दौरान उन्हें सिर में चोटें आई है।
    इस घटना की शिकायत पटवारी द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय कर्मचारी पर हमला करने जैसे गंभीर आरोपों के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना से प्रशासनिक अमले में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply