Breaking News

अंबिकापुर@डॉ भीमराव अम्बेडकर विद्यालय,सुभाषनगर के छात्रों ने 2024-25 में अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)। डॉ भीमराव अम्बेडकर विद्यालय सुभाषनगर अम्बिकापुर में वर्ष 2024-25 अंग्रेजी माध्यम में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चो में कक्षा 3 री में प्रथम स्थान पर अश्वनी सिंह 98 प्रतिशत, कक्षा 4थी में प्रथन स्थान पर वंसीका भारद्वाज 98 प्रतिशत लेकर पूरे विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य सुश्री सबीना खान के द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। और भविष्य में अच्छे अंक लेकर व जीवन में श्रेष्ठ से श्रेष्ठ शिखर को पर स्थान बनाए।
    वही कक्षा 6वी में आशीष सुतार व निकेश गुप्ता कक्षा 7वी में स्नेहा गुप्ता 97 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 ली में माही सुतार कक्षा 6 वी दामिनी सरकार 96 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान पर रहे। वही कक्षा 7वी की आरोही अग्रवाल व कक्षा 7वी की स्तुति वर्मा व कक्षा 6वी का निरज राय 95 प्रतिशत लेकर विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संचालक श्री कमल कुमार सिंह के द्वारा बच्चो को पुरस्कृत किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती चंपा साहा,श्रीमती ज्योति वर्मा,कु. ममता कुजूर,कु मिनाक्षी दास,कु उपासना टोप्पो के द्वारा बच्चो के शैक्षणिक कार्यो का विद्यालय में विशेष योगदान रहा।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply