Breaking News

अंबिकापुर@बकरा चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,27 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। बकरा चोरी के मामले में लुण्ड्रा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार मनोहर नागेश लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डडग़ांव का रहने वाला है। वह 26 जनवरी की सुबह अपने घर के पास बाड़ी में एक नग बकरा चरने के लिए रस्सी से बांधा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा बकरे की चोरी कर ली गई। मनोहर ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाना में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कलम साय उम्र 40 वर्ष साकिन डडग़ांव थाना लुन्ड्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की बकरा भी जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ दौरा टला,सौगात नहीं! चक्रवात के चलते वर्चुअल जुड़े सीएम साय,सूरजपुर को 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

Share जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान …

Leave a Reply