Breaking News

अंबिकापुर,@34.5 लीटर यूपी के अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,27 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित किया गया था। इसके बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। रविवार को संभागीय आबकारी की टीम ने 34.5 लीटर अवैध अंग्रजी शराब के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा यूपी से शराब लाकर अंबिकापुर में खपाया जा रहा था। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि रोशन गुप्ता द्वारा दूसरे प्रदेश से शराब लाकर अवैध करोबार किया जा रहा है। शुष्क दिवस पर आबकारी उडऩदास्ता टीम के आरक्षक ने रोशन गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर शराब की मांग की थी। रोशन गुप्ता कार से शराब आपूर्ति करने पहुंचा था। जहां टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा है। टीम ने उसके कार से उार प्रदेश राज्य कुल 34.05 लीटर अवैध अंग्रजी शराब जत किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) 34 (2)36 एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply