Breaking News

अंबिकापुर@इंजीनियर के साथ मारपीट करने व शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में चार गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,18 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। चार ग्रामीणों ने 17 जनवरी को जनपद पंचायत के इंजीनियर, उसके साथी व मजदूरों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया था। इंजीनियर की रिपोर्ट पर बतौली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शशांक सिंह मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा का रहने वाला है और बतौली जनपद पंचायत में इंजीनियर के पद पद पदस्थ है। 17 जनवरी को बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिलमा शांतिपारा में प्रस्तावित पोस्टमार्टम हाउस का ले-आउट बनाने के लिए शशांक अपने साथी विशाल गुप्ता, लेबर बुधेश्वर पैकरा के साथ गया था। तभी ग्राम सिलमा के राम नाथ पैकरा, दिला राम, मुकेश एवं धनेश्वर द्वारा गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए शशांक व उसके साथी व मजदूर के साथ मारपीट की घटना को अजाम देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया है। शशांक ने मामले की रिपोर्ट बतौली थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 221, 132, 296, 351, 3(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ दौरा टला,सौगात नहीं! चक्रवात के चलते वर्चुअल जुड़े सीएम साय,सूरजपुर को 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

Share जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान …

Leave a Reply