Breaking News

अंबिकापुर@स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री 18 जनवरी को करेंगे अधिकार अभिलेख का वितरण

Share


पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे विा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी

अंबिकापुर,17 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत पूरे देश में 58 लाख सम्पçा कार्ड का वितरण किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला के 06 तहसीलों में 471 अधिकार पत्रों का वितरण किया जाना है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जहां विा, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री चिंतामणि महाराज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छाीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा कलेक्टर श्री विलास भोसकर शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे और आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने विभागों को निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 471 संपçा कार्ड वितरण किया जाना है जिसमें तहसील अंबिकापुर में 283, तहसील उदयपुर में 50, तहसील लखनपुर में 40, तहसील सीतापुर में 21, तहसील बतौली में 14, तहसील लुण्ड्रा में 20, तहसील दरिमा में 43 अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाएगा।
स्वामित्व योजना की शुरुआत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के लिए हुई थी। स्वामित्व योजना का उद्देश्य भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के माध्यम से ग्रामीणों को संपçा का अधिकार प्रदान करना है। इस योजना में ड्रोन सर्वे और जीआईएस मानचित्रों की सहायता से भूमि रिकार्डस को सटीक बनाया जाएगा। भूमि संबंधी सर्टिफिकेट मिलने से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी। भूमि मालिकों को बैंक ऋण मिलने में आसानी होगी। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्रों का वितरण राजस्व प्रशासन को दिशा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय पहल है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ दौरा टला,सौगात नहीं! चक्रवात के चलते वर्चुअल जुड़े सीएम साय,सूरजपुर को 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

Share जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान …

Leave a Reply