Breaking News

अंबिकापुर,@मौलवी बांध तालाब में अचेत मिले वृद्धि की अस्पताल में मौत

Share

अंबिकापुर,17 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। शहर के साीपारा स्थित मौलवी बांध में एक वृद्ध का शव मिला है। शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस शव को मरच्यूरी में रखवाकर परिजन के आने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों की नजर मौलवी बांध तालाब में औंधे मुंह पड़े वृद्ध पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संजीवनी 108 से अचेत वृद्ध को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वृद्ध के शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया है। शव के शिनाख्ती के प्रयास में पुलिस लगी है।


Share

Check Also

रायपुर@ धान की कीमत 3358 प्रति क्विंटल करने की मांग

Share पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले…दिवाली से पहले किसानों को 6000 करोड़ दे सरकाररायपुर,28 अक्टूबर …

Leave a Reply