अंबिकापुर,17 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 150 टन प्रतिदिन क्षमता का कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट स्थापना हेतु त्रिपक्षीय एमओयू संपादित किया गया। उक्त कार्यक्रम 17 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव (भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग) के गरिमामयी उपस्थिति में हुई। उक्त अनुबंध आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर, एवं छाीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलेपमेंट एजेंसी, रायपुर के मध्य संपादित किया गया है। उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन उत्पादित होने वाले गीले कचरे एवं जिले के कृषि अपशिष्ट का उपयोग कर कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट की स्थापना गेल इंडिया द्वारा किया जाएगा। प्लांट स्थापना हेतु कलेक्टर द्वारा बिलासपुर रोड में 10 एकड़ भूमि आबंटित किया गया है। इस कार्यक्रम में नगर निगम रायगढ़, धमतरी, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव नगर निगम में भी प्लांट स्थापना हेतु त्रिपक्षीय एमओयू संपादित किया गया। उक्त एमओयू संपादन कार्यक्रम में नगर निगम अंबिकापुर के ओर से आयुक्त डीएन कश्यप उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur