Breaking News

अंबिकापुर@दो माह पूर्व चोरी हुई बोलेरो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,02 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री से 1 अक्टूबर की रात को घर के बाहर
खड़े बोलेरो को अज्ञात चोर ने पार कर दिया था। वाहन मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की बोलेरो भी जत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सत्यनारायण चौहान दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री का रहने वाला है। वह प्रति दिन की तरह 1 अक्टूबर को अपना बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 1701 को घर के बरामदे में खडऱ कर अंदर सो रहा था। देर रात को उठकर देखा तो बोलोरो नहीं था। वह 2 अक्टूबर को मामले की रिपोर्ट दरीमा थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इसी बीच 2 दिसंबर को पुलिस दरिमा भाटापारा चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान उक्त चोर हुई बोलेरो वाहन दो व्यक्ति सवार मिले। मामले में पुलिस ने आरोपी महबूब शाह उम्र 34 वर्ष व मकसूद खान उम्र 25 वर्ष निवासी साईं टांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply