Breaking News

अंबिकापुर@फेंगल तूफान का असर, बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि

Share

अंबिकापुर,01 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। फेंगल तूफान का असर सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है। बादलों की सक्रियता के कारण तीन दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्र की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि तापमान बढऩे के बावजूद भी ठंड से विशेष राहत नहीं मिली है।
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार फेंगल तूफान व जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर दो से तीन दिनों तक रहने की आशंका है। इस दौरान ठड से मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम साफ होते ही उारी छाीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पिछले 15 दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। उारी छाीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति निर्मित थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बनी हुई थी। 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया था। जो कि इस सीजन का सबसे ठंडी रात थी। इसके बाद पिछले दो दिनों से फेंगल तूफान व जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण तापमान में वृद्धि हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply