Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर,@सीजीपीएससी में अंबिकापुर के दो अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Share


प्राइवेट स्कूल के शिक्षक व मजदूर के बेटे का हुआ चयन…

अंबिकापुर,29 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सीजीपीएससी का रिजल्ट गुरुवार की रात को घोषित कर दिया गया है। इसमें अंबिकापुर के भी 2 युवकों को सफलता मिली है। प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के बेटे शिशिर द्विवेदी को 24 वां रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं मजदूर के बेटे पंकज यादव को 90 वां रैंक प्राप्त हुआ है।
शिशिर द्विवेदी अंबिकापुर के मायापुर का रहने वाला है। इनके पिता सुरेंद्र द्विवेदी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं व माता वंनदा द्विवेदी गृहणी हैं। शिशिर अपने माता-पिता का इकलौता संतान हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा विक्टोरिया पçलक स्कूल से हुई है। ये वर्ष 2015 में कक्षा 10 वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद कक्षा 11वीं व 12 वीं की पढ़ाई कॉर्मेल स्कूल से किया है। ये शुरू से मेधावी रहे हैं। इसके बाद साईं बाबा कॉलेज से बीएससी मैथ्स से किया था और गोल्ड मेडिलिस्ट रहे थे। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन व एमएसी की पढ़ाई पीजी कॉलेज से पूरी की है। एमएसी फिजिक्स में भी गोल्ड मेडिलिस्ट रहा है। इसके बाद अगस्त 2022 से पीएससी की तैयारी में जुट गया था। शिशिर ने बताया कि अगस्त 2022 में पीएससी की तैयारी में जुट गया था। वह बिलासपुर में कुछ महीनों तक रहकर प्री का कोचिंग किया था। इसके बाद वह अंबिकापुर वापस आ गया था। इसके बाद कोई कोचिंग क्लास नहीं किया। घर में ही रहकर पढ़ाई करता था और तैयारी में लगा रहा। वह बताता है कि मैं हर दिन 7-8 घंटे पढ़ाई करता था। इसके लिए कोई टाइम टेबल नहीं थे। उन्होंने बताया कि मध्यम परिवार के होने के बावजूद भी मेरे माता-पिता काम के प्रति किसी तरह का कोई दबाव नहीं डाले। पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे। यहीं कारण है कि सीजीपीएससी में सफलता मिली है। आगे यूपीएसी निकालना मेरा लक्ष्य है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply