Breaking News

अम्बिकापुर,@होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Share


अम्बिकापुर,21 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर में 20 नवंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शांता जोसेफ के निर्देशन में वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. मंजू टोप्पो ने किया। प्रतियोगिता का विषय क्लासिक बॉलीवुड केरेक्टर केंद्रित था। प्रतियोगिता में कुल 19 छात्राओं ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड चित्रों को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधा पैकरा बीएससी प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान ज्वायसी केरकेट्टा बीकॉम द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान मुस्कान मालाकार एमएसडल्यू प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. कल्पना गुहा, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र , डॉ. ममता अवस्थी विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान एवं डॉ. मृदुला सिंह विभागाध्यक्ष, हिंदी रहे। कार्यक्रम का कुशल संयोजन रागिनी ब्रिजिट लकड़ा , वाणिज्य विभाग ने किया। संचालन सुजैन आसफा, तृप्ति साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन अपराजिता ने किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply