Breaking News

लखनपुर@विधायक राजेश अग्रवाल ने स्कूल भवन का किया लोकार्पण

Share

लखनपुर, 20 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के गणेशपुर संकुल केंद्र के ग्राम गणेशपुर में प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष भवन लो कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर विधायक राजेश अग्रवाल का स्वागत किया। विधायक राजेश अग्रवाल ने माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष द्वीप पर जीवित कर पुष्पित करते हुए गणेशपुर प्राथमिक शाला के नवीन अतिरिक्त कक्ष भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही स्कूल में आयोजित न्योता भोज में विधायक शामिल हुए और बच्चों के साथ भोजन किया। यह भवन लगभग 24 लख रुपए की लागत से निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता, संकुल प्राचार्य श्रीमती सुमेधा तिवारी, संकुल समन्वयक असमत अली, प्रधान पाठक श्रीमती दमयंती भगत एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply