अंबिकापुर, 20 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। मवेशी की लड़ाई में छह वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, उपचार के दौरान बच्ची दम तोड़ दी। जानकारी के मुताबिक झारखंड के सिमडेगा थाना अंतर्गत ग्राम खालीजोर कुसुमहोती निवासी रूपाली मिलार पिता शंकर मिलार 6 वर्ष, बीते 13 नवम्बर को मवेशी चराने के लिए घर से निकली थी। रास्त में मवेशी आपस में लडऩे लगे, जिसके चपेट में आकर बच्ची गिर गई। इस दौरान मवेशी बच्ची को कुचल दिए, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। कुछ लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी और वे उसे मवेशियों से बचाए। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को कुमडेगा में स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले गए थे। यहां से इलाज के बाद वे बच्ची को वापस घर लेकर आ गए थे। 14 नवम्बर को बच्ची की तबियत पुन: बिगड़ गई और वे उसे कुमडेवा लेकर पहुंचे। यहां से रेफर करने पर कुनकुरी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, यहां से भी इलाज के बाद गच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur