Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर,@शीतलहर की चपेट में उारी छाीसगढ़, अंबिकापुर का तापमान 8.6 डिग्री

Share


अंबिकापुर,20 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उारी छाीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। वहीं अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पहुंच गया है। जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।
मौसम वैज्ञानी एसके मंडल के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्र दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर इस अवधी तक न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था। पर इस वर्ष तापमान 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क वायु प्रवाह के कारण वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है। शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा संभाग सहित पूरे उार छाीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। पिछले तीन से चार दिनों से सरगुजा संभाग में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार की रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानी एसके मंडल ने बताया कि अभी फिलहाल कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। इस लिए अभी कड़ाके की ठंड आने वाले दिनों में पडऩे की संभावना है। 28 नवंबर के बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply