
अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक और स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, गुस्साए ग्रामीणों के द्वारा स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई है,वही, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईई- 7300 दरिमा की ओर से तेज रफ्तार से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो ने ग्राम कंठी मुख्य मार्ग पर 2 बाइक व स्कूटी सवारों तथा सडक किनारे लगे एक ठेले को टक्कर मार दी। उसने मेडिकल दुकान जा रहे एक युवक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम करजी निवासी रमेश प्रजापति पिता स्व. भरत प्रजापति 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में जुटी लोगों की भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी ही देर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur