Breaking News

नईदिल्ली,@ एयर इंडिया के विमान में बम होने की सूचना से मची अफरातफरी

Share

@ 139 यात्रियों की अटकी सांसे
नईदिल्ली15 अक्टूबर 2024 (ए)।
एयर इंडिया के विमान में बम होने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। जिसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित अयोध्या एयरपोर्ट पर उतारा गया। जानकारी के अनुसार विमान में 139 यात्री सवार थे। एयर इंडिया का विमान जयपुर से चला था। अधिकारियों के निर्देश पर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई है। 24 घंटे के अंदर एयर इंडिया के विमान में बम रखने की दूसरी धमकी मिली है। कमिश्नर, एसएसपी और एसपी सिटी सहित सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। किसी को आकस्मिक उपचार के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए एयरपोर्ट पर सीएमओ डॉक्टर संजय जैन भी उपस्थित हैं फिलहाल अभी तक विमान में किसी भी प्रकार का बम नहीं मिला है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply