Breaking News

अंबिकापुर@ई-रिक्शा ऑटो चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,14 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। ई-रिक्शा ऑटो चोरी के मामले में मणिपुर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार मोन्टी भमरा शहर के केदारपुर का रहने वाला है। वह अपने ई-रिक्शा को किराए पर चलाने के लिए देवेन्द्र ऋषि को दिया था। 3 सितंबर को अज्ञात चार द्वारा चोरी कर ली गई थी। मोन्टी भमरा ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी किशोर मांडे (28) निवासी महादेव गली बौरीपारा अम्बिकापुर व गोधू उर्फ रुपसाय यादव (36) निवासी जोड़ा पीपल अम्बिकापुर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की ई-रिक्शा के अलावा 4 नग बैटरी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply