बलरामपुर,13 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के गणेश मोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम खजुरी तुहलू पत्थरपारा में ईट भट्ठा में सो रहे ईट मालिक सहित तीन मज़दूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि ग्राम खजूरी पत्थरपारा निवासी 28 वर्षीय राजदेव चेरवा पिता सुखू राम चेरवा अपने खेत में करीब 25000 ईट बनाया था। रविवार को अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर गमला ईट भट्ठा लगाकर दोपहर करीब एक बजे ईट भट्ठा में आग लगा दिया था।
मृतक राजदेव अपने सहयोगी अजय चेरवा, बनवा व अनुज चेरवा के साथ मिलकर गमला ईट भट्ठा के ऊपर सो गए थे। रात्रि करीब 2 बजे अजय ईट भट्ठा के नीचे गिर गया इसके बाद अपने साथियों को उठाने का प्रयास किया नही उठने पर अजय शोर मचाया। सोमवार को सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों के मदद से मृतक 28 वर्षीय राजदेव पिता सुखू चेरवा, 42 वर्षीय बनवा पिता ईश्वर दोनो निवासी तूहलू पत्थरपारा व ग्राम असोला अंबिकापुर निवासी 19 वर्षीय अनुज पिता नंदलाल की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur