-संवाददाता-
बलरामपुर,01 अक्टूबर 2026(घटती-घटना)। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विविध गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों, व्याख्याताओं और विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर की। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने संस्था परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान चलाया। आमजन को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने नारों और तख्तियों के माध्यम से कचरे के सही निष्पादन, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद कुमार देवांगन सहित व्याख्यातागण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur