पर्यटन स्थल 15 जुलाई 2022I रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि से पहले ललित मोदी और सुष्मिता सेन मालदीव और सार्डिनिया ट्रिप पर गए थे। बीते कुछ सालों से मालदीव बॉलीवुड सितारों की सबसे पसंदीदा हॉलिडे बन चुकी हैं और अगर सार्डिनिया की बात करें तो यह दुनिया का सबसे खूबसूरत आइलैंड माना जाता है। चलिए आज हम आपको दुनिया के इस सबसे खूबसूरत आइलैंड के बारे में बताते हैं-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा कर सबको चौका दिया है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की है। दोनों के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है और लोग ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों के मीमस भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
ललित मोदी द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीरें उनकी हाल की मालदीव और सार्डिनिया ट्रिप की हैं। ललित मोदी ने अपनी बेटी की शादी के बाद घोषणा की थी कि वह अब एक शॉर्ट ट्रिप पर जायेंगे, वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता सेन भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिछले कुछ समय से मालदीव और सार्डिनिया की तस्वीरें शेयर कर रही थीं। बीते कुछ सालों से मालदीव बॉलीवुड सितारों की सबसे पसंदीदा हॉलिडे बन चुकी हैं और अगर सार्डिनिया की बात करें तो यह दुनिया का सबसे खूबसूरत आइलैंड माना जाता है। चलिए आज हम आपको दुनिया के इस सबसे खूबसूरत आइलैंड के बारे में बताते हैं-
कहाँ है सार्डिनिया?
सार्डिनिया एक इटैलियन आइलैंड हैं, जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत आइलैंड माना जाता है। यह आइलैंड छुट्टियां मनाने के लिए एक अच्छी जगह है। यहाँ काफी खूबसूरत बीच मौजूद है और साथ ही यहाँ का मौसम भी काफी खुशनुमा बना रहता है। इसके अलावा इस आइलैंड पर एक्स्प्लोर करने के लिए बहुत सी चीजें मौजूद हैं।
नेचुरल ब्यूटी को प्रोटेक्ट करने के लिए हैं कड़े नियम
इटली के वेस्ट कोस्ट पर होने की वजह से सार्डिनिया में कई खूबसूरत बीच मौजूद हैं। इन बीच की खूबसूरती देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट यहाँ घूमने आते हैं। लेकिन फिर भी सार्डिनिया की नेचुरल ब्यूटी बरक़रार है। सार्डिनिया ने अपने बीच की नेचुरल ब्यूटी को बचाए रखने के लिए यहाँ कई कड़े नियम लागू किए हुए हैं ताकि टूरिस्ट यहाँ की खूबसूरती को नुकसान न पहुंचा सकें।
एक दिन में केवल 60 लोग ही कर सकते हैं बीच का दीदार
सार्डिनिया में मौजूद बीच पर एक दिन में केवल 60 लोगों को जाने की अनुमति है। यहाँ जाने के लिए लोगों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है और इसके लिए उन्हें 3 डॉलर की फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा सार्डिनिया का स्पियागिया रोजा बीच अपनी पिंक रेत के लिए मशहूर है, जिसे देखने के लिए दुनिया से लोग यहाँ आते हैं। लेकिन टूरिस्ट को दूर से ही इस पिंक रेत को देखने की इजाजत है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur