Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा मंडल दरिमा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Share

अम्बिकापुर,08अप्रैल 2022.(घटती-घटना)। भाजपा दरिमा मंडल अंबिकापुर ने मेंड्राकला में गत दिनों भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनाया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि भाजपा ने दो सांसदों से तीन सौ सांसदों की यात्रा इन 42 वर्षों में तय की है यह बताता है भाजपा की विचारधारा सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी है। हमें भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विकास पाण्डेय ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा अपने रीति नीति, सिद्धांतों व राष्ट्रवादी सोंच के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है.. इस अवसर पर जिला मंत्री विजय व्यापारी, अमृत यादव,विश्वजीत व्यपारी, लक्ष्मण यादव, भुवनेश्वर राजवाड़े, आशीष विश्वास,संजय राजवाड़े, मोहरलाल, मंगलसाय, लखनराम,करन सिंह, रामनन्दन राजवाड़े, हौसला राजवाड़े, श्यामलाल,शिवलाल, छोटेलाल,दीपक, नैहरसाय, सोमराज, सुखदेव, शिव कुमार, शिकारी, चंद्रिका,यादव, अमरसाय, कार्तिक मंडल, संजय गाइन, रूपचंदराजवाड़े, श्यामसाय उइके, परसराम, नन्दनी, इलिमा , दिव्या सोनहा, रामेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply