Breaking News

अम्बिकापुर@सूने मकान में चोरों का धावा,सोने का झूमका व चांदी का सिक्का पार

Share

अम्बिकापुर, 04 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। मकान मालिक 28 मार्च की सुबह घर का ताला बंद कर सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए थे। इधर चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर अलमारी में रखे सोने का झूमका, 4 नग चांदी का सिक्का पार कर दिया है। मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनोज जासवाल गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया का निवासी है। 28 मार्च की सुबह सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए था। 1 मार्च की शाम को काम करने वाली बाई ने मोबाइल से जानकारी दी की घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है। सूचना पर मनोज परिवार सहित वापस आकर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा था और कमरे के अंदर चार अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने का झूमका, 4 नग चांदी का सिक्का पार कर दिया है। मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply