अम्बिकापुर, 04 अप्रैल 2022(घटती-घटना)।. गांधीस्टेडियम से एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजीव सिंह केदारपुर का रहने वाला है। 3 मार्चको संजीव का भाई राजीव बच्चे को लेकर बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएच 2979 से गांधी स्टेडियम गया था। वह बाइक को दुर्गा मंदिर के पास खड़ी कर बच्चों के साथ स्टेडियम के अंदर घुम रहा था। रात करीब 8 बजे घर जाने निकला तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने बाइक पार कर दी। संजीव सिंह ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur