Breaking News

रामानुजगंज@सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत बारहवीं कक्षा का छात्र ही निकला आरोपी@

Share

रामानुजगंज 23 मार्च 20-22 (घटती घटना) नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में गत दिनों बम से उड़ा देने की धमकी एवं आगजनी सहित बस के कांच के तोडऩे के मामले में दो नाबालिग अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति अंबिकापुर को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर में घटना को अंजाम देने वाले उसी संस्था के 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 2 छात्र निकले जो कई वर्षों से लगातार फेल होते आ रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों को बाल कल्याण समिति अंबिकापुर को सुपुर्द कर दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply