Breaking News

कोरबा@भारत विद्या मंदिर दादर पहुंची कोरबा पुलिस

Share


खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम के अंतर्गत

कोरबा ,22 मार्च 2022(घटती-घटना)। विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोडक़र देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा “खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बैड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं । दिनांक 22 मार्च 2022 को भारत विद्या मंदिर दादर कोरबा में खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया । इस कार्यक्रम में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती गायत्री शर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू ,आर राकेश जांगड़े, म.आर रेहाना फातिमा सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक गण एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply