Breaking News

अम्बिकापुर@पति ने अपने माता-पिता के साथ मिल कर महिला को किया आग के हवाले

Share

अम्बिकापुर,22 मार्च 2022(घटती-घटना)। आग से जलने से गंभीर महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी मां ने मृतिका के पति, सास ससुर पर उसे बांधकर जलाने का आरोप लगाई है।फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच के लिए संबंधित थाने को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय प्रिया अगरिया सूरजपुर जिले के ग्राम बडक़ापारा की रहने वाली थी। 3 से 4 महीने पूर्व रघुनाथनगर के ग्राम खेमारी निवासी सुखनंदन प्रिया को उसके घर से भगा कर ले गया और पत्नी बनाकर रखा था। प्रिया की मां ने आरोप लगाया है की एक महीना पूर्व प्रिय के चाचा ससुर फोन कर बताया की प्रिया आग से जल गई है। उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे तो प्रिया वहां नहीं थी। परिजन को जानकारी मिली कि उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया है। परिजन बलरामपुर अस्पताल पहुंचे तो प्रिया भर्ती थी। प्रिया की मां ने घटना के संबंध में उससे पूछा तो बताई कि पति सुखनंदन अगरिया, ससुर सुखलाल अगरिया व सास तीनों मिलकर मेरा हाथ पैर बांध कर जला दिया है। प्रिया के मायके वालों को बलरामपुर अस्पताल में पहुंचने के बाद उसके सास-ससुर व पत्ती उसे छोडक़र वहां से भाग गए। इधर डॉक्टरों ने प्रिया की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां काफी दिनों दिनों तक इलाज के बाद 17 मार्च को उसे छुट्टी दे दिया गया था। 2 दिन पूर्व अचानक घर में प्रिया की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुन: भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@ महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप

Share कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवालसूरजपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply