सुकमा , 20 मार्च 2022(ए)। आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा रविवार को तोंगपाल के जैमेर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने देव गुड़ी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर आरोपों पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज डी पुरंदेश्वरी भी सडक़ मार्ग से सुकमा पहुंच पा रही है यही बदलाव है। नेशनल हाइवे के ठेकेदार नितिन गडक़री के ख़ास अधिकारियों का फोन नहीं उठाते। केशकाल नेशनल हाइवे का काम धीमा है, काम तेज नहीं हुआ तो हड़ताल पर बैठूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि कहा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के नेताओ पर भरोसा नहीं करती, छत्तीसगढ़ में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार से जो राशि छत्तीसगढ़ सरकार को मिल रही है उस राशि का छत्तीसगढ़ में बंदरबांट हो रहा है। यह राशि अपने मंत्रियों को देने के साथ अपने फिजूल के खर्च के लिए उपयोग कर रहे हैं। राज्य सरकार अब तक 57 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है।
Check Also
दंतेवाड़ा@दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ी मजबूती, 400 ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामन
Share दंतेवाड़ा 11 जून 2026। बस्तर अंचल के जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur