Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा जिला कार्यसमिति की बैठक आज

Share

अम्बिकापुर,13 मार्च 2022(घटती-घटना)। सरगुजा भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 14 मार्च को दोपहर 1 बजे से जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया है। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्रीकृष्ण राय एवं भाजपा सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य स्थाई आमंत्रित सदस्य, समस्त मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सह संयोजक तथा समस्त पार्षद गण शामिल होंगे। बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के उपरांत होली मिलन कार्यक्रम मनाया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जिला भाजपा महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply