अम्बिकापुर,12 मार्च 2022(घटती-घटना)। मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को एक मासूम बच्चे की जान चली गई। बच्चा अपने माता-पिता के साथ मनिहारी दुकान में बैठा था। शाम 7.30 बजे एक वाहन चालक गाड़ी को बैक करने के दौरान दुकान में घुसा दिया। वाहन की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार फिरोज खान लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला का रहने वाला है। वह मेला-बाजार में मनिहारी दुकान लगाकर व्यवसाय करता है। शुक्रवार से मैनपाट में तीन दिवसीय महोत्सव चल रहा है। फिरोज मैनपाट महोत्सव में मनिहारी दुकान लगाया है। महोत्सव के पहले दिन वह डेढ़ वर्षीय पुत्र इमरान अंसारी व पत्नी के साथ दुकान में था। शाम 7.30 बजे कार क्रमांक सीजी 04 एनबी 7744 का चालक वाहन बैक कर रहा था। इस दौरान चालक की लापरवाही से कार मनिहारी दुकान में घुस गई। इससे मासूम बच्चा इमरान वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दुकान में बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur