अंबिकापुर.,11 मार्च 2022 (घटती-घटना)। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति अंबिकापुर द्वारा विश्वकर्मा मंदिर के स्थापना दिवस पर 12 मार्च को मेरिन ड्राइव स्थित मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 9 बजे देवशिल्पी विश्वकर्मा जी श्रृंगार होगा, सुबह 9.30 बजे से सुंदरकांड रामायण पाठ व विश्वकर्मा चालीसा का वाचन किया जाएगा। 11 बजे से पूजन व हवन कार्यक्रम तथा दोपहर 12 बजे पूर्णाहूति के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी। समिति के सचिव एसएन वर्मा ने समाज के सभी पदाधिकारी, सदस्यों व लोगों से मंदिर पहुंचकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
Check Also
अम्बिकापुर@जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट वाले तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Share बाड़ी साफ करते समय लकड़ी लेने गया था रामकृष्णा कोरवा,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur