Breaking News

लखनपुर@ग्रामीण की अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत

Share


-नगर संवाददाता-
लखनपुर ,11 मार्च 2022 (घटती-घटना)।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिन शुक्रवार को ग्राम बिनकरा ,कटकोन तिराहा मार्ग पर मोटरसाइकिल चालक सुखराम पिता त्रिलोचन राम उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बेलखरिखा थाना दरिमा की अज्ञात वाहन की ठोकर से सडक़ हादसे होने पर दर्दनाक मौत होना बताया गया ।
वही पुलिस द्वारा बताया गया कि विगत दिन गुरुवार को अपने निवास बेलखरिखा से ग्राम पेंडरखी मैं बाजा बजाने गया हुआ था और वह बाजा बजा कर आज दिन शुक्रवार को दोपहर लगभग 12बजे अपने मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 4428 से घर आ रहा था उसी दरमियान बिनकरा गणेशपुर मार्ग के मध्य बिनकरा और कटकोना तिराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुखराम पिता त्रिलोचन राम उम्र 37 वर्ष निवासी बेलखरिखा थाना दरिमा की मौके पर दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मृतक के बड़े भाई सतराम के द्वारा लखनपुर थाना में सूचना दिया गया तत्पश्चात लखनपुर पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा पीएम कराकर प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।


Share

Check Also

सरगुजा@ तबादला खुद मांगा,अब पदोन्नति में वरिष्ठता गंवाने का संकट प्रधान आरक्षकों के तबादले ने बदली पदोन्नति की तस्वीर

Share नए राजपत्र ने खोली वरिष्ठता की गांठ…अनुरोध पर तबादला तो सबसे नीचे… तबादला बना …

Leave a Reply