-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर ,11 मार्च 2022 (घटती-घटना)। 9 मार्च की दोपहर दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नावापरा पुलिया के पास की है। यहां भी अज्ञात शख्स ने दरिमा थाना का पुलिस हूं कहकर पहले बाइक का कागजात मांगा। इस दौरान बाइक सवार युवक के जेब से 15 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। पीडि़त ने दरिमा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र एक्का दरिमा थाना क्षेत्र के पोडि़पा उरांव पारा का रहने वाला है। वह 9 मार्च को बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जमगवां पैसा लेने गया था। वहां से 15 हजार रुपए लेकर बाइक से चिरंगा जा रहा था। तभी रास्ते में नवापारा पुलिया के पास जैसे ही पहुंचा था, तभी बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने रविन्द्र की बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी और खुद को दरिमा थाने का पुलिसकर्मी बताया। उसने डराते हुए कहा कि बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रहीं हंै। चलो अपनी बाइक का कागज दिखाओ। इस दौरान पुलिसकर्मी बताने वाले युवक ने रविन्द्र के जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए और कहा कि अपना मोबाइल नंबर दो और मेरे साथ दरिमा थाना चलो। वहां साहब हिसाब कर तुम्हारा पैसा वापस दे देंगे। इसक बाद पुलिसकर्मी बताने वाला युवक आगे-आगे चलने लगा। पीछे से पीडि़त जा रहा था। कुछ दूर जाने के बाद पुलिसकर्मी बताने वाला युवक बाइक की गति तेज कर फरार हो गया। पीडि़त जब दरिमा थाना पहुंचा तो पता चला कि यहां से कोई पुलिसकर्मी नहीं गया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur