नई दिल्ली, 07 मार्च 2022। नेताजी सुभाष पैलेस इलाके मे΄ रविवार को पारिवारिक कलह के बाद एक युवक ने गोलीबारी कर पत्नी और दो सालो΄ की हत्या कर दी, जबकि एक साले की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई है। उसे अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि नेताजी सुभाष पैलेस के शकूरपुर स्थित यादव मार्केट मे΄ एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गोली मारकर पत्नी और दो सालो΄ की पत्नी की हत्या कर दी जबकि एक साले की पत्नी के पैर मे΄ गोली लगी है। उसे अस्पताल मे΄ भर्ती कराया गया है। गोलियो΄ की आवाज सुनकर पड़ोसियो΄ ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहु΄च गई।
परिजनो΄ ने बताया कि आरोपी शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता है। पत्नी ने अपने भाइयो΄ से इस स΄ब΄ध मे΄ बताया होगा, जिसके बाद वे लोग आरोपी को समझाने आए थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सुभाष प्लेस पुलिस थाना मे΄ स΄ब΄धित धाराओ΄ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जा΄च की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur