अम्बिकापुर 07 मार्च 2022 (घटती-घटना)। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड़ ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर सर्किल में पदस्थ कर्मचारियों को समय वेतनमान एवं पदोन्नति का लाभ देने के लिए विभागीय छानबीन समिति की बैठक संपन्न हुइ। इस बैठक में पात्र ऐसे कर्मचारी जिन्होंने अपनी सेवाकाल का 10 वर्ष, 20 वर्ष या 30 वर्ष पूर्ण कर लिया है उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही एक महिला प्रहरी एवं दो पुरूष प्रहरी को भी पदोन्नत किया गया है। जेल अधीक्षक ने पदोन्नत प्रहरियों को बधाई दी एवं नए दायित्व के निर्वहन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक द्वारा महिला प्रहरी श्रीमती कुसुम तिग्गा, सुश्री ममता पटेल को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि पदोन्नति का लाभ पाने वालों में श्री कपूर सिंह मरावी, श्री झीरम राम टोप्पो भी शामिल है। इस अवसर पर प्रभारी उप जेल अधीक्षक श्री एम.एन. प्रधान, सहायक जेल अधीक्षक श्री हितेन्द्र सिंह ठाकुर, शंकर प्रसाद तिवारी सहित अन्य जेल कर्मी उपस्थित थे।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur