अम्बिकापुर 06 मार्च2022 (घटती घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर में सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। महिला परिवार सहित पुणे गई थी। इधर चोरों ने घर का ताला तोडक़र 20 हजार रुपए नगद व जेवरात पार कर दिया है। कुल चोरी दो लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। महिला ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सुष्मा जायसवाल शहर के कन्या परिसर रोड स्थित गंगापुर की रहने वाली है। वह 22 फरवरी को पूरे परिवार सहित पुणे गई थी। घर में ताला बंद था। रविवार की सुबह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपए नगद, सोने की चेन दो नग, कान का झुमका तीन जोड़ी, अंगूठी 2 नग सहित अन्य सामान पार कर दिया है। कुल चोरी दो लाख रुपए की बताई जा रही है। महिला ने घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur