Breaking News

अम्बिकापुर@8 भूमिहीन कृषकों के नाम पर कुटरचित केसीसी दस्तावेज

Share


तैयार कर लाखों की धोखाधड़ी,शाखा प्रबंधक सहित 4 पर एफआईआर

अम्बिकापुर,03 मार्च 2022(घटती-घटना)। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो शाखा लखनपुर में पदस्थ शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, सहायक लिपिक व कैशियर द्वारा भूमिहीन किसानों के साथ अन्य खरीदी के नाम पर कुल 31 लाख 90 हजार 238 रुपए का हेराफेरी
करने के मामले में जांच के बाद कलेक्टर के निर्देश पर लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, सहायक लिपिक व कैशियर के खिलाफ धारा 420, 464, 468 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 2019-20 से 2021 तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो शाखा लखनपुर के तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, समिति प्रबंधक सुमित वर्मा, सहायक लिपिक संजय राम एवं तत्कालीन कैशियर पदस्थ थे। ये चारों अपने पदस्थापना के दौरान 8 भूमिहीन कृषकों के नाम पर कुटरचित केसीसी दस्तावेज तैयार कर संस्था का 23 लाख 79 हजार 763 रुपए एवं संस्था के ही ट्रेक्टर ट्रली का 7 लाख 59 हजार 475 रुपए व लैपटप का 51 हजार रूपये का फर्जी बिल तैयार कर रुपए निकाल लिया गया था। कुल 31 लाख 90 हजार 238 रुपए का हेराफेरी किया गया था। जब इसकी जानकारी भूमिहीन किसानों के परिजन को चला तो उनके होश उड़ गए। पीडि़त किसानों ने मामले की शिकायत कई पर कलेक्टर के जनदर्शन में भी किया था। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। कुटरचित केसीसी दस्तावेज तैयार कर 8 भूमिहीन किसानों के नाम पर 23 लाख 79 हजार 763 रुपए निकालने व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर ट्राली व लैपटॉप के नाम पर लाखों रुपए हेराफेरी करने के मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम में जे मिंज, एफ एक्का, एएस तिग्गा, एसके पैकरा उपपंजीयन सहकारी संस्था कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा एवं ट्रेक्टर ट्रली तथा लैपटप की जांच प्रियेश गौतम अग्रणी प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंण्डिया अम्बिकापुर द्वारा किया गया। जांच में शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, समिति प्रबंधक सुमित वर्मा, सहायक लिपिक संजय राम एवं तत्कालीन कैशियर द्वारा फर्जी तरीके से कुटरचित केसीसी दस्तावेज एवं फर्जी बिल तैयार कर संस्था का राशि अनियमित तरीकके से गबन करना पाया गया।
जांच के बाद कराया गया एफआईआर
जांच टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार कर विभाग को प्रस्तुत किया गया था। जांच में चारों अधिकारियों द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से लाखों रुपए आहरण करने का मामला पाया गया। रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अम्किापुर नोडल अधिकारी पुरषोत्तम सिंह परिहार ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो शाखा लखनपुर के तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार तिवारी, समिति प्रबंधक सुमित वर्मा, सहायक लिपिक संजय राम एवं तत्कालीन कैशियर के खिलाफ लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 464, 468 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा

Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …

Leave a Reply