Breaking News

अम्बिकापुर@शिविर में की गई 50 यातायात पुलिस की स्वास्थ्य जांच

Share

अम्बिकापुर,03 मार्च 2022(घटती-घटना)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को विश्व श्रवण दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यातायात नियंत्रण केन्द्र अन्तर्गत कार्यरत पुलिस का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य चौक चैाराहे के शोरगुल वातावरण में यातायात नियंत्रण करने वाले पुलिस बल का ध्वनी प्रदूषण के कारण स्वास्थगत परेशानी की जांच व निदान करना था। परीक्षण में 50 यातायात पुलिस शामिल हुए। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ के सामान्य जांच के साथ-साथ सुनने की क्षमता की जांच आडियोमेट्री मशीन द्वारा किया गया। जांच में 12 यातायात पुलिस की सुनने की क्षमता सामान्य (25 डेसिबल) रुप से कम पाई गई। वहीं 10 हाई ब्लड प्रेशर व 5 में ब्लड शुगर बढ़ी पाई गई। जिसमें से अधिकांशत: पहले से ब्लड प्रेशर व शुगर की दवाई ले रहे थे। दो मरीजों में कान से लगातार आवाज आना व चक्कर आने की शिकायत मिली। जिन्हे जांच उपरांत आवश्यक दवाई प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. मयंक गोयल, डॉ. शाजीलि कुरैशी, डॉ. नेहा, डॉ. अनामिका, डॉ. अकांक्षा तिवारी आडियोलॅाजिस्ट आभा साहू, अंकित सिन्हा व देवेन्द्र प्रधान शेखु अहमद, संदीप, सवन साय मरावी, हनी गाटलीब, प्रियंका भगत, अवधेश कुजूर, वशी उर रहमान, प्रवीण प्रधान भाग लिए।
इयर प्लग लगाकर कार्य करने की दी गई समझाइश
शिविर में चिकित्सकों द्वारा ध्वनि प्रदूषण का स्वास्थ्य के प्रति दुष्प्रभाव की ओर ध्यान आकृष्ठ कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने शादी पार्टी में उपयोग में आने वाले डीजे एवं वाहनों में प्रेशर हार्न के अनाधिकृत उपयोग पर नियमानुसार प्रतिबंधित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। यातायात पुलिस अधिकारियों को ज्यादा शोरगुल ईलाके में इयर प्लग लगाकर कार्य करने की समझाइश दी गई।
अस्पताल में भी मनाया गया विश्व श्रवण दिवस
विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विभाग के विभागाध्यक्ष व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन रमनेश मूर्ति ने श्रवण क्षमता के लक्षण, उपचार व राकथाम के बारे में बताया गया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने भी श्रवण संबंधी जानकारी दी।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply